शाहनगर,प्रकाश तिवारी। ग्राम तिदूनी में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में सरपंच द्वारा छात्राओं का माल्यार्पण कर, शाल-श्रीफल एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वाली छात्राएं बीपी मेमोरियल स्कूल, शाहनगर की हैं। कक्षा 10वीं की छात्रा अंशिका रिछारिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा स्वाति उपाध्याय ने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रेमसुता मिश्रा, सचिव अजय त्रिसोलिया, प्रधान अध्यापक अरुण पाठक, अशोक सोनी, वर्षा कुशवाहा, अर्चना सोनी सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्राओं ने भी संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यदि शिक्षा है, तो जीवन में हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

