Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरबस रोककर MD ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, CBN की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बस रोककर MD ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, CBN की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Post Media
News Logo
PeptechTime
14 फ़रवरी 2026, 06:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर,ललित शंकर धाकड़। शहर में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए Central Bureau of Narcotics (CBN) की टीम ने मंगलवार को बीच शहर एक बस को रोककर MD ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की। कार्रवाई मंदसौर शहर के सरदार पटेल चौराहा पर की गई, जहां बस में सवार एक यात्री के पास से नशीला पदार्थ पकड़ा गया।


सूत्रों के अनुसार, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर CBN टीम ने बस को रोका और तलाशी के दौरान करीब 8 किलो अवैध MD ड्रग्स बरामद किए। मामले में अभी CBN की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान लाइव तस्वीरें भी सामने आई हैं।


अचानक हुई इस कार्रवाई से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों में भी हड़कंप देखा गया और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सुरक्षा कारणों से मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया।


गौरतलब है कि मंदसौर में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। इससे पहले भी यहां नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। ड्रग्स के खिलाफ यह एक और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे तस्करों में खलबली है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)