Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल निशातपुरा में कार गैरेज में भीषण आग, सात कारें जलकर खाक

भोपाल निशातपुरा में कार गैरेज में भीषण आग, सात कारें जलकर खाक

Post Media
News Logo
Peptech Time
30 जनवरी 2026, 11:17 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल | मुख्य संवाददाता राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक कार गैरेज में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। जेल रोड पर ट्रूबा कॉलेज के समीप स्थित 'महाकाल ऑटोमोबाइल्स' में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में गैरेज के अंदर खड़ी सात कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।


तड़के 4 बजे मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह लगभग 4 बजे लगी थी। रिहायशी इलाका करीब होने के कारण आसमान में उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।


दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे पास स्थित रहवासी बस्तियों को चपेट में आने से बचा लिया गया।


लाखों का नुकसान, जांच जारी

गैरेज संचालक के अनुसार, आग में ग्राहकों की सुधरने आई सात गाड़ियां जल गई हैं। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, हालांकि प्राथमिक दृष्टि में इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। निशातपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)