रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने कुल 37 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले करते हुए आदेश जारी कर दिया है, जिसमें 20 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) का स्थानांतरण शामिल है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न नगर पालिकाओं एवं जिला मुख्यालयों में नियमित सीएमओ की पदस्थापना की गई है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गति लाई जा सके।
वहीं 6 सहायक राजस्व अधिकारियों एवं जूनियर कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर वापस भेजा गया है। विभाग ने सीएमओ की कमी को देखते हुए कुछ नगरीय निकायों में वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। इस व्यापक बदलाव को नगरीय प्रशासन में सुधार और कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

