छतरपुर, संतोष शिवहरे। लवकुशनगर-छतरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित डुमरा में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में हो रही घोर लापरवाही और अत्यधिक देरी को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्टर को एक शिकायती पत्र सौंपकर जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई है। सौंपे गए पत्र के अनुसार, निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी ओवरब्रिज का कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते इस मुख्य मार्ग को लगभग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है, स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और आपातकालीन स्थिति में गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही सुगम रास्ता न होने से स्थानीय कृषि कार्य भी ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मुख्य मार्ग बंद करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा न तो किसी सुरक्षित वैकल्पिक या अस्थाई रास्ते की व्यवस्था की गई है और न ही संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कोई स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अगले 7 दिनों के भीतर निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य पूर्ण करने की निश्चित समय सीमा घोषित नहीं की गई और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग नहीं खोला गया, तो वे उग्र जन-आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
डुमरा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी से बंद हुआ मुख्य मार्ग, आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी
00:00/02:28

Saurabh Shukla
23 अगस्त 2026, 11:00 am IST
Saurabh Shukla23 अगस्त 2026, 11:00 am IST
Latest News

संयुक्त राष्ट्र चार्टर में 'शत्रु राज्य प्रावधान' को हटाया या बदला नहीं जा सकता : चीन

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, यूनिफॉर्म वाली सेवाओं में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण

हांसी के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने फिर रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार जीता ब्रॉन्ज

एशियाई खेलः चीनी पुरुष और महिला टीमों ने सौ मीटर दौड़ रिले में खिताब जीते

दवाओं की एमआरपी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई

एशियाई शेरों के बरदा लौटने पर गुजरात सरकार ने पोरबंदर वन विभाग में फेरबदल किया

जुलाई में सेवा क्षेत्र के 19 में से 10 उप-क्षेत्रों ने दर्ज की दो अंकों की वृद्धि, अर्थव्यवस्था में दिखी व्यापक मजबूती

आईपीएल 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, टीम के नए बॉलिंग कोच नियुक्त

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुषों ने 4x400 मीटर रिले में जीता ब्रॉन्ज, कुल 24 मेडल के साथ एथलेटिक्स में अभियान समाप्त




