Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशनई दिल्लीजानिए क्या है 'एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026', जिसका आज पीएम करेंगे उद्घाटन...?

जानिए क्या है 'एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026', जिसका आज पीएम करेंगे उद्घाटन...?

Post Media
News Logo
Unknown Author
16 फ़रवरी 2026, 04:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे।


यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा। इसी स्थान पर ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ भी होगा। करीब 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैले इस आयोजन में 10 अलग-अलग एरिना बनाए गए हैं। इसमें दुनिया की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान, शोध संस्थान, केंद्र सरकार के मंत्रालय, राज्य सरकारें और कई अंतरराष्ट्रीय साझेदार हिस्सा लेंगे।


इस कार्यक्रम में 13 देशों के विशेष पवेलियन भी लगाए जाएंगे। ये पवेलियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दिखाएंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों के पवेलियन शामिल हैं।


एक्सपो में 300 से ज्यादा क्यूरेटेड एग्जिबिशन पवेलियन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे। इन्हें तीन मुख्य थीम- पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस के तहत तैयार किया गया है। इसके अलावा 600 से ज्यादा उभरते हुए स्टार्टअप भी इसमें हिस्सा लेंगे। इनमें से कई स्टार्टअप ऐसे सॉल्यूशन बना रहे हैं, जिनका उपयोग बड़े स्तर पर किया जा सकता है और जो पहले से वास्तविक जीवन में लागू हैं। ये स्टार्टअप अपने वर्किंग मॉडल भी दिखाएंगे।


इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में करीब ढाई लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है, जिनमें विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक क्षेत्र में नए सहयोग और व्यापार के अवसर पैदा करना है।


इस दौरान 500 से ज्यादा सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 3,250 से अधिक विजनरी स्पीकर और पैनल सदस्य भाग लेंगे। इन सत्रों में अलग-अलग क्षेत्रों में एआई के बदलते प्रभाव पर चर्चा होगी और इस बात पर विचार किया जाएगा कि भविष्य में एआई का लाभ हर व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाए।


प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यह एक्सपो देश में एआई के उपयोग का एक बड़ा प्रदर्शन होगा, जहां नीति और कार्यान्वयन, नवाचार और विस्तार, तथा तकनीक और आम नागरिक के बीच सीधा जुड़ाव दिखाया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)