भोपाल, जीतेंद्र यादव। मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार को खुली चेतावनी देते हुए 8 दिन का अल्टीमेटम दिया है। पटवारी ने कहा कि जनता और किसानों से जुड़े मुद्दों का समाधान तय समय सीमा के भीतर किया जाए, अन्यथा इसके बाद वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं 8 दिन का अल्टीमेटम देता हूं, इसके बाद नहीं सुनूंगा।”


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और व्यवस्थाओं में कई खामियां बनी हुई हैं। पटवारी ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।