भोपाल । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव के आकस्मिक निधन का समाचार सामने आने के बाद भाजपा संगठन और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। उनके असामयिक निधन को भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
संजय यादव लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके अचानक निधन से कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद किया।
शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और स्नेहीजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।




