सिडनी। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग सोमवार सुबह सिडनी पहुंचे। उनका यह चार दिन का ऑस्ट्रेलिया दौरा पिछले साल दिसंबर में बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद यहूदी समुदाय के प्रति समर्थन दिखाने के लिए है। हालांकि, फिलिस्तीनियों को लेकर इजरायल की नीतियों के कारण इस यात्रा को लेकर विवाद भी हो रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) के हवाले से बताया कि हर्ज़ोग ने एक बयान में कहा कि वह पूरे ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदायों का दौरा करेंगे ताकि "हमले के बाद समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त कर सकें और उन्हें ताकत दे सकें।"
ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल और प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आए हर्ज़ोग अपने दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समुदाय के नेताओं के साथ बड़े सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा, उनकी वरिष्ठ राजनेताओं से भी मुलाकात होने की संभावना है।
दूसरी ओर, फिलिस्तीनियों को लेकर इजराइल की नीतियों और कार्रवाइयों के विरोध में ऑस्ट्रेलिया के कुछ समूहों और आम लोगों ने इस यात्रा का विरोध किया है। एक हजार से अधिक ऑस्ट्रेलियाई यहूदियों ने एक खुला पत्र लिखकर कहा है कि हर्ज़ोग यहां स्वागत योग्य नहीं हैं।
हर्ज़ोग की जिन शहरों में यात्रा तय है, वहां विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। इनमें कैनबरा और मेलबर्न भी शामिल हैं। सिडनी में सोमवार शाम शहर के केंद्र में रैली और मार्च निकाले जाने की तैयारी है।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। न्यू साउथ वेल्स राज्य में हर्ज़ोग की यात्रा के समय 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें से करीब 500 पुलिसकर्मी केवल प्रस्तावित प्रदर्शन की सुरक्षा में लगाए जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार के जश्न के दौरान सामूहिक गोलीबारी हुई थी। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस हमले को आतंकी कार्रवाई बताया था, जो चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित थी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी

एसआईआर विरोधी लड़ाई जारी रखेगी सीजेपी: अभिजीत दिपके

यूथ ओलंपिक में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, तन्वी पत्री को अपनी इस उपलब्धि पर गर्व

अमेरिका से भारत तक गूंजेगी गायिका मिलबेन की 'ओम जय जगदीश हरे' प्रस्तुति, सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

त्योहारी सीजन के बीच महाराष्ट्र एफडीए ने 43 खाद्य लाइसेंस किए निलंबित, 63 लाख रुपए मूल्य का खाद्य पदार्थ भी जब्त

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, युद्ध शुरू किया तो भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम

तमिलनाडु: नागेंद्रन ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, भारत को अस्थिर करने की कोशिश करने वाली ताकतों को दी चेतावनी

तिलक वर्मा: संघर्ष के दम पर हासिल किया बड़ा मुकाम, एशिया कप फाइनल में बने भारत की जीत के हीरो

त्रिपुरा सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में एक महिला समेत तीन और लोग गिरफ्तार




