छतरपुर, शिवम सोनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छतरपुर में पतंजलि योगपीठ एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का भी आधार है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने की बात कही और सभी से प्रतिदिन 15 से 20 मिनट योग करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश दिया गया।
उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
00:00/01:15

Saurabh Shukla
18 जून 2026, 04:01 pm IST
Saurabh Shukla18 जून 2026, 04:01 pm IST
Latest News

एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा: संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर

एशियन गेम्स: ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कोच रवींद्र ने कहा, 'थाईलैंड में कबड्डी लोकप्रिय हो रही है'

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर राष्ट्रीय नियंत्रण का समर्थन किया

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

यश चोपड़ा : रोमांटिक फिल्मों के 'बादशाह', कई कलाकारों को बनाया सुपरस्टार

भारत के खिलाफ उनके घर में खेलना हमेशा एक चुनौती होती है: शाई होप

चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए नई उम्मीद तय करें

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं




