Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाइंदौर क्राइम ब्रांच ने टूर पैकेज ठगी के गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने टूर पैकेज ठगी के गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 05:33 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा। अपराध शाखा ने टूर एंड टूरिज्म कंपनी के नाम पर लोगों को सस्ते पैकेज का लालच देकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।


पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ब्लू माउंटेन टूरिज्म कंपनी के नाम पर उसके साथ ठगी की गई। आरोपियों ने सस्ता टूर पैकेज देने का झांसा देकर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराया और राशि को ईएमआई में बदल दिया। जुलाई 2025 में हुई इस घटना में पीड़ित से करीब एक लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सूरत (गुजरात) निवासी आकाश, रिजवान, शाहिद और जुनेद को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी अलग-अलग स्थानों पर संगठित होकर फर्जी टूर पैकेज के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपियों भाविक और कपिल की तलाश में टीम जुटी हुई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर में ठगी और धोखाधड़ी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने और ऐसी फर्जी ऑफर से बचने की अपील कर रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)