घुवारा,रूपेन्द्र पाल। भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुरा-पिपरा में देर शाम को अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक एक मोटरसाइकिल सहित 135 क्वॉर्टर अवैध शराब पकड़कर पुलिस को सौंपी वहीं आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया।


घटना की जानकारी ग्रामीणों ने भगवां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अबैध शराब जप्त कर कार्यवाही की है।


वहीं भगवां थाना प्रभारी सुरभि शर्मा ने बताया कि अबैध शराब व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


घटना के दौरान ग्राम की महिलाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और गांव में पूर्ण शराबबंदी की मांग का समर्थन करते हुए अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार अवैध शराब की बिक्री हो रही है,जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव में अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर इसे पूरी तरह बंद कराया जाए।