Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरडॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल में महिला की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल में महिला की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 12:14 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संदीप यादव । छतरपुर जिले के जिला अस्पताल में सोमवार को एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान आशारानी जोगी (53 वर्ष), पत्नी ऊदल सिंह जोगी, निवासी बड़ामलहरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को हाई शुगर की समस्या के चलते रविवार दोपहर करीब 2 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई।


महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल की चौथी मंजिल पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने चौथी मंजिल पर लगी खिड़की का कांच तोड़ दिया और करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते रहे।


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने समय पर मरीज को नहीं देखा और इलाज में लापरवाही बरती गई। साथ ही नर्सिंग स्टाफ पर भी मरीज की सही देखभाल न करने का आरोप लगाया गया है।


परिजनों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे और उन्हें बाहर से दवाएं मंगवाने के लिए कहा गया। हंगामे के दौरान परिजनों ने अन्य मरीजों के परिजनों से भी अपील की कि अगर अपने मरीज की जान बचाना चाहते हैं तो उन्हें यहां भर्ती न करें और निजी अस्पताल ले जाएं।


घटना के बाद कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)