विधायक के युवा सदन कार्यालय पर धूमधाम से मनाया होली मिलन

Advertisement
भोपाल,जीतेन्द्र यादव। हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। फूलों की होली खेलते हुए सभी ने रंग-बिरंगे फूलों से एक-दूसरे को रंगीन किया, जबकि भजनों की धुन पर विधायक रामेश्वर शर्मा भी झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार ऐसा पावन अवसर है जब पूरा हिंदू समाज एकजुट होकर सनातन की जय-जयकार करता है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं के लिए नया वर्ष भी आ रहा है, जिसको लेकर समाज में खासा उत्साह और उमंग है। विधायक ने होली रंगपंचमी की सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि नववर्ष के उत्सव में पूरा हिंदू समाज एक साथ जुटता है।
इस अवसर पर उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। विधायक शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को शाम 5 बजे अटल पथ पर भगवा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी भाग लेंगे। वहीं, 18 मार्च को नववर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन पूरे धूमधाम से आयोजित होगा।


