इंदौर, रविकान्त वर्मा। मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवती ने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने ‘खुश रहना’ का आखिरी मैसेज भेजा और यह कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक, जनता क्वार्टर निवासी नम्रता ने अपने घर में फांसी लगाई। सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवती का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और चैट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि नम्रता एक शेयर मार्केट से जुड़ी कंपनी में काम करती थी, जहां उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

