छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। शहर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। रील बनाने की दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी है कि युवक न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नागपुर रोड अंडरब्रिज के पास सामने आया है, जहां कुछ युवक चलती कार के ऊपर चढ़कर रील बनाते नजर आए। इतना ही नहीं, कार को बीच सड़क पर लहराते हुए चलाया गया, जिससे सड़क पर गुजर रहे लोगों और अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि करीब आधा दर्जन युवक कार के ऊपर बैठकर और खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रील में ऐसा बैकग्राउंड गाना लगाया गया है, जो मानो सीधे पुलिस को चुनौती देता प्रतीत हो रहा है। इससे यह मामला केवल स्टंटबाजी तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि यह कानून व्यवस्था के प्रति खुलेआम बेपरवाही और दबंगई का प्रदर्शन भी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में इन दिनों सोशल मीडिया पर फेमस होने, दबदबा दिखाने और लाइक्स-ब्यूज़ पाने की होड़ में कुछ युवक सड़क को ही स्टूडियो और स्टंट ज़ोन बना रहे हैं। ऐसे स्टंट न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में स्टंटबाजी और सोशल मीडिया रील से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक युवक का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है, जिससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या मौजूदा कार्रवाई ऐसे युवकों को रोकने के लिए पर्याप्त है। अब देखना यह होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो आने वाले समय में इस तरह के रील स्टंट करने वालों के लिए नजीर बन सके।
रील के लिए मौत से खेल! छिंदवाड़ा में चलती कार पर स्टंट
00:00/03:12

Saurabh Shukla
17 सितंबर 2026, 11:48 pm IST
Saurabh Shukla17 सितंबर 2026, 11:48 pm IST
Latest News

संयुक्त राष्ट्र चार्टर में 'शत्रु राज्य प्रावधान' को हटाया या बदला नहीं जा सकता : चीन

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, यूनिफॉर्म वाली सेवाओं में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण

हांसी के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने फिर रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार जीता ब्रॉन्ज

एशियाई खेलः चीनी पुरुष और महिला टीमों ने सौ मीटर दौड़ रिले में खिताब जीते

दवाओं की एमआरपी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई

एशियाई शेरों के बरदा लौटने पर गुजरात सरकार ने पोरबंदर वन विभाग में फेरबदल किया

जुलाई में सेवा क्षेत्र के 19 में से 10 उप-क्षेत्रों ने दर्ज की दो अंकों की वृद्धि, अर्थव्यवस्था में दिखी व्यापक मजबूती

आईपीएल 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, टीम के नए बॉलिंग कोच नियुक्त

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुषों ने 4x400 मीटर रिले में जीता ब्रॉन्ज, कुल 24 मेडल के साथ एथलेटिक्स में अभियान समाप्त




