Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर के रिहाइशी इलाकों में बढ़ी तेंदुओं की दहशत, देवगुराड़िया के पास एक तेंदुआ रेस्क्यू

इंदौर के रिहाइशी इलाकों में बढ़ी तेंदुओं की दहशत, देवगुराड़िया के पास एक तेंदुआ रेस्क्यू

Post Media
News Logo
Peptech Time
31 जनवरी 2026, 09:43 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर। शहर के रिहाइशी इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। महू से लेकर देवगुराड़िया तक तेंदुओं की आवाजाही ने स्थानीय रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। देवगुराड़िया के पास स्थित सनावदिया गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे चिड़ियाघर भेज दिया।


वहीं महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज परिसर में तेंदुए की गतिविधियां अब भी बनी हुई हैं। बीते एक हफ्ते में तेंदुओं ने कई बकरे और बकरियों को अपना शिकार बनाया है। देवगुराड़िया और सनावदिया क्षेत्र में लगातार तेंदुए देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी।


वन विभाग को तेंदुए के शिकार के प्रमाण मिलने के बाद करीब एक हफ्ते पहले पिंजरा लगाया गया था। शनिवार 31 जनवरी की सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ मिला। अधिकारियों का अनुमान है कि तेंदुआ देर रात पिंजरे में फंसा होगा। फिलहाल वन विभाग क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)