Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशरायसेनपसमांदा मुसलमानों की भागीदारी पर जोर, सिलवानी में समाज सुधार कॉन्फ्रेंस आयोजित

पसमांदा मुसलमानों की भागीदारी पर जोर, सिलवानी में समाज सुधार कॉन्फ्रेंस आयोजित

Post Media
News Logo
Peptech Time
1 फ़रवरी 2026, 08:05 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

रायसेन (देवेन्द्र मिश्रा) — ऑल इंडिया मंसूरी समाज द्वारा सिलवानी में आयोजित समाज सुधार कॉन्फ्रेंस (इस्लाह-ए-मुआशरा) में पसमांदा मुसलमानों की शिक्षा, रोजगार और राजनीति में उचित भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मंसूरी समाज और पसमांदा मुसलमानों को इन क्षेत्रों में समुचित हिस्सेदारी नहीं मिलेगी, तब तक सामाजिक न्याय की अवधारणा अधूरी ही रहेगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पसमांदा मुसलमानों की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस और व्यावहारिक प्रयासों की आवश्यकता है। अनीस मंसूरी ने बताया कि वे पिछले दो दशकों से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, गरीब एवं मेधावी विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार कार्य कर रहे हैं।

सम्मेलन में उन्होंने पसमांदा मुसलमानों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की बात कही, लेकिन इनके स्थायी समाधान के लिए और अधिक संगठित प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों और भागीदारी के प्रति जागरूक बनें।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री एहसान मंसूरी ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को सामाजिक सुधार, नैतिक मूल्यों और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर आगे बढ़ना होगा। प्रदेश अध्यक्ष शैख़ अज़ीज़ अहमद मंसूरी ने समाज को एकजुट रखने और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

जिला अध्यक्ष फ़ारूक़ मंसूरी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहम्मद हुसैन मंसूरी (पाकीज़ा), मौलाना इलियास मंसूरी (लखनऊ), प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, प्रदेश सलाहकार चांद भाई, जिला सचिव सलीम मंसूरी, प्रदेश सचिव जलील मंसूरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जलील मंसूरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी उवेश मंसूरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक फहीम मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष सिलवानी ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)