बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला को शोक संदेश भेजा।
शी चिनफिंग ने कहा कि कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप के बारे में जानकर हम स्तब्ध हैं, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से, मैं पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी शोक और उनके परिवारों तथा घायलों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला और कोलंबियाई सरकार के नेतृत्व में, कोलंबियाई लोग मिलकर इस आपदा से उबरेंगे और जल्द से जल्द अपने घरों का पुनर्निर्माण करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)




