अमरपाटन,नरेन्द्र पटेल। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम नादन में पारिवारिक विवाद के चलते एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना उस समय सामने आई जब घर में मौजूद एक बच्चे ने महिला को फांसी के फंदे पर लटका देखा और तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए नवविवाहिता को फंदे से नीचे उतार लिया।
परिजनों द्वारा गंभीर हालत में महिला को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल महिला की पहचान शोभा लोनी (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

