बीजेपी में जिला प्रभारियों की बैठक, चुनावी रोडमैप पर मंथन

Advertisement
भोपाल, जीतेंद्र यादव। भारतीय जनता पार्टी में जिला प्रभारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आगामी चुनावों में जिला प्रभारियों की भूमिका निर्णायक होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के हर महत्वपूर्ण निर्णय में जिला प्रभारी की सहमति अनिवार्य रहेगी और किस समय कौन-सा निर्णय लेना है, यह पार्टी तय करेगी।
पार्टी द्वारा आगामी तीन वर्षों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसमें मंडल स्तर पर संगठन की मजबूती और कमजोरी का आकलन किया जाएगा।
जिला अध्यक्षों के कार्यों में सहयोग बढ़ाने और संगठन में बेहतर समन्वय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाती है, उन्हें स्वयं भी हरदा जिले का प्रभारी बनाया गया था और कई मंत्रियों को भी संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
