मैहर,(पुष्पेन्द्र कुशवाहा)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शारदा की नगरी मैहर में लगने वाले विशाल मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। नवरात्रि के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों का मैहर में लगभग 5 मिनट का हाल्ट रहेगा, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु आसानी से मां शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर पहुंच सकेंगे।


देशभर से पहुंचते हैं श्रद्धालु


नवरात्रि के दौरान मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों श्रद्धालु मैहर पहुंचते हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा हर वर्ष विशेष व्यवस्था की जाती है। इसी कड़ी में इस बार भी 15 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी रूप से रोका जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिल सके।


इन प्रमुख ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव


रेलवे द्वारा जिन प्रमुख ट्रेनों को मैहर में अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है, उनमें शामिल हैं लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस (11055/11056),लोकमान्य तिलक टर्मिनस–छपरा एक्सप्रेस (11059/11060),चेन्नई–छपरा एक्सप्रेस (12669/12670),वलसाड–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051/19052),कोल्हापुर–धनबाद एक्सप्रेस (11045/11046) इन ट्रेनों का भी रहेगा मैहर में हाल्ट

इसके अलावा निम्न ट्रेनों को भी नवरात्रि के दौरान मैहर में रोका जाएगा एलएलटी–रक्सौल एक्सप्रेस (15268/15267),दुर्ग–नवतनवा एक्सप्रेस (18201/18202),पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस (11037/11038)पूर्णा–पटना एक्सप्रेस (17610/17609)लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (22103/22104)लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रांची एक्सप्रेस (18610/18609)


अन्य ट्रेनों को भी मिली अनुमति


रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ अन्य ट्रेनों को भी अस्थायी ठहराव की अनुमति दी है। इनमेंबांद्रा टर्मिनस–पटना एक्सप्रेस (22971/22972) पुणे–बनारस एक्सप्रेस (22131/22132)लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गुवाहाटी एक्सप्रेस (15647/15648)सूरत–छपरा एक्सप्रेस (19045/19046)निर्धारित तिथियों में मिलेगा पांच मिनट का हाल्ट


रेलवे विभाग के अनुसार नवरात्रि के निर्धारित दिनों में इन सभी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर लगभग पांच मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। इस व्यवस्था से नवरात्रि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी और वे आसानी से मां शारदा के दरबार तक पहुंच सकेंगे।