राजनगर,सतेन्द्र सिंह। जिले की राजनगर तहसील में खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए बताया कि इस संबंध में वे करीब पचास बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही खुले में मांस बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता स्वयं दुकानों को हटाने की कार्रवाई करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि मंदिर आने-जाने वाले लोगों को रास्ते में लगी इन दुकानों से फैल रही गंदगी और दुर्गंध के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस दौरान जिला सह संयोजक यादवेंद्र सिंह परमार, जिला अध्यक्ष राजकुमार गंगेले, जिला मंत्री आशीष गुप्ता, शिवांक अवस्थी, अमन दीक्षित, हरिओम दुबे, सचिन यादव सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

