Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरदलित परिवार को मकान बनाने से रोका, जान से मारने व आग लगाने की धमकी

दलित परिवार को मकान बनाने से रोका, जान से मारने व आग लगाने की धमकी

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 फ़रवरी 2026, 10:52 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(शिवम सोनी)। थाना राजनगर क्षेत्र के ग्राम नहदौरा में एक अनुसूचित जाति के गरीब परिवार के साथ दबंगई और जातिगत उत्पीडऩ का गंभीर मामला सामने आया है। पीडि़त ब्रजेन्द्र कोरी एवं चित्रकोटी कोरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके वैध मकान निर्माण में गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा लगातार बाधा डाली जा रही है। आरोप है कि उन्हें गाली-गलौज, मारपीट की धमकी दी जा रही है तथा जान से मारने और मकान में आग लगाने की खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं।

शिकायत के अनुसार पीडि़त ब्रजेन्द्र कोरी और चित्रकोटी कोरी अनुसूचित जाति के मजदूर हैं। वर्ष 2018 में शासन द्वारा उन्हें 800 वर्गफुट का आबादी पट्टा आवंटित किया गया था। इस पट्टे पर स्थित पुराने जर्जर कच्चे मकान को तोड़कर वे उसी भूमि पर पक्का मकान निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ब्रजेश अवस्थी नामक व्यक्ति ने बिना किसी वैध कारण के निर्माण कार्य में लगातार रुकावट डाली। आरोप है कि ब्रजेश ने कथित रूप से तहसीलदार से निर्माण स्थगन का आदेश भी प्राप्त कर लिया।

पीडि़तों का कहना है कि ब्रजेश अवस्थी का अपना मकान अवैध निर्माण का है, लेकिन उसके परिवार का राजनीतिक प्रभाव होने के कारण वह मनमानी कर रहा है। पीडि़तों ने बताया कि उनके भाई बार-बार राजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने जाते हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)