भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों एवं निर्णयों के खिलाफ अपनी आपत्ति को दर्ज कराते हुए कांग्रेस विधायक दल ने “बंदर के हाथ में उस्तरा” कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य यह बताना था कि भाजपा सरकार के हाथ में सत्ता का उस्तरा आ जाने से वह प्रदेश की जनता के हितों को निरंतर चोट पहुँचा रही है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बंदर रूपी भाजपा सरकार के हाथ में उस्तरा आ गया है और वह युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर बेरहमी से उस्तरा चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है, स्वास्थ्य सुविधाएँ बदहाल हैं, कानून-व्यवस्था अस्त-व्यस्त है और किसान न्याय और अधिकारों के लिए तरस रहे हैं। सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की मूल समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल राजनीतिक स्टंट में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल जनता की आवाज बनकर हर मोर्चे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करता रहेगा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश की जनता के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में अजीबोगरीब चोरी: सोना-चांदी न मिलने पर दीवाली की मिठाई, ड्राइफ्रूट्स, फ्रिज का सामान और बच्चों के खिलौने ले गए चोर

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, देशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

देश की जनता ने नकारा तो कांग्रेस ने संस्थाओं पर उठाने शुरू किए सवाल : नितिन नवीन

'गुरनूर बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं,' वेलिंगटन में जीत के बाद कप्तान गिल ने तेज गेंदबाज को सराहा

आईएफएफआई गोवा 2026 में स्टार्टअप्स के लिए बड़ा मौका, सरकार ने वेवएक्स स्टार्टअप पवेलियन के लिए आमंत्रित किए आवेदन

एसबीआई ने टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा, अमेरिका में बढ़ाई अपनी मौजूदगी

गुजरात: अमित शाह ने गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ की बैठक, राज्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

पुरी टाउन हॉल में छात्रों ने सीखी संसद की कार्यप्रणाली, विपक्ष ने निभाई सहयोगात्मक भूमिका

एनसीपी के दोनों गुटों में नहीं होगा विलय, पार्टी में शामिल होने वालों का होगा स्वागत: नसीम सिद्दीकी




