Saturday, March 7, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशउत्तराखंडउत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

Post Media
News Logo
PeptechTime
7 मार्च 2026, 10:10 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

हरिद्वार। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को हरिद्वार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति का जयघोष संपूर्ण विश्व में गूंज रहा है और भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में दृढ़ता से अग्रसर है।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सपने को पूरा करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नागरिकता संशोधन कानून लागू करके वर्षों से नजरअंदाज किए गए हिंदू शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिया गया है। यह आपके पक्के इरादे का ही नतीजा है कि आज गुलामी की सोच वाले ब्रिटिश कानून खत्म किए जा रहे हैं और भारतीय न्याय संहिता समेत नए कानूनों को भारतीय मूल्यों के हिसाब से बनाया गया है, जहां सजा नहीं, न्याय जरूरी है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व के अनेक देश भारत को कमजोर नजरों से देखते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा विश्व भारत की सामर्थ्य से भलीभांति परिचित हो चुका है। विभिन्न वैश्विक सम्मेलनों की सफल मेजबानी कर भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति स्थापित की है।


हमारी सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को व्यापक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं जिससे प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में उभरकर सामने आया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड को ‘अचीवर्स’ तथा स्टार्टअप रैंकिंग में ‘लीडर्स’ की श्रेणी प्राप्त हुई है। साथ ही नीति आयोग, भारत सरकार के वर्ष 2023–24 के सूचकांक में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्तराखंड ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।


सीएम ने कहा कि हम प्रदेश के विकास के साथ-साथ यहां की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और राज्य के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी सतत कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रेरणा से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की गई है। हमें गर्व है कि प्रदेश देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता को लागू कर एक नई दिशा प्रदान की है।


जी-20 का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पहली बार उत्तराखंड जी-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन का साक्षी बना। पहली बार राज्य में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ और हमारे खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर नया इतिहास रचा। पहली बार वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की गई। हमारी सरकार के इन चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है। पिछले एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है तथा प्रति व्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।


वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 3,56,000 रुपए करोड़ के निवेश समझौते हुए थे। हमें गर्व है कि पिछले वर्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 1,00,000 करोड़ रुपए के निवेश समझौतों को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त हुई है।


उन्होंने कहा कि अमित शाह के कुशल नेतृत्व में आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी विघटनकारी शक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। जिन क्षेत्रों में कभी अशांति और भय का वातावरण हुआ करता था, आज वही क्षेत्र शांति, विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।


पीएम मोदी और अमित शाह की कुशल रणनीति, अद्वितीय संगठन कौशल और प्रभावी मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने सभी पुराने मिथक तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी को पुन प्रदेश की सेवा का अवसर दिया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)