गढ़ीमलहरा,संदीप यादव। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदूरखी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां साइकिल चला रहा एक 10 वर्षीय बालक खेत में स्थित कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंदूरखी निवासी भूरा यादव का पुत्र गजराज यादव साइकिल चला रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह खेत में बने खुले कुएं में जा गिरा। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल बालक को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया।


जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।