हरिद्वार। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के प्रमुख शिवालयों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। विशेष ज्योतिषीय महत्व के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बताई जा रही है।
दक्षेश्वर महादेव मंदिर के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है तथा भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
प्रातःकालीन मुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगाजल और पूजन सामग्री के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और पूरा मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से निरंतर गूंज रहा है।
दक्षेश्वर महादेव मंदिर पुजारी महंत रविंद्र पुरी ने कहा, "महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तराखंड और पूरे देश के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। फाल्गुन महीने में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि, दिवाली, होली और कालाष्टमी के साथ वर्ष की चार प्रमुख रातों में से एक है। आस्था की दृष्टि से दक्षेश्वर महादेव मंदिर की बहुत मान्यता है क्योंकि ये भगवान शिव की ससुराल है और मां सति का जन्मस्थान भी। 300 वर्षों बाद ऐसा शुभ-संयोग महाशिवरात्रि पर बना है, जिसमें कुंभ राशि में 5 ग्रह एक साथ आ रहे हैं और ऐसे में जो भी लोग भगवान शिव की मानसिक और शारीरिक रूप से पूजा करेंगे, उनकी हर मनोकामना पूरी होगी।"
उन्होंने आगे कहा, महाशिवरात्रि सिर्फ मां पार्वती और शिव की शादी का दिन नहीं है, बल्कि ये प्रकृति के मिलन का दिन भी है। मां पार्वती प्रकृति स्वरुप हैं, जो आज के दिन भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती है।
हरिद्वार के अलावा, देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में भी आस्था की भीड़ उमड़ रही है। खास पर्व पर भक्त दूसरे राज्यों से भी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी ने कहा, "भारत देवी-देवताओं और ऋषियों की भूमि है, पवित्र है, दिव्य उपस्थिति और सनातन धर्म की शाश्वत परंपराओं से परिपूर्ण है। इस पवित्र भूमि को भगवान राम और भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं ने पवित्र किया है। सनातन परंपरा की सबसे महत्वपूर्ण रातों में से एक महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है। सुबह से ही भक्त आस्था और विश्वास लेकर भगवान शिव पर जल अर्पित कर रहे हैं, और ये नजारा सिर्फ देहरादून का नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का है।"
टपकेश्वर महादेव मंदिर का महत्व बताते हुए पुजारी ने बताया कि मंदिर की नींव की स्थापना ऋषि द्रोणाचार्य ने अपने तप और कठोर तपस्या के बल पर की थी और यहां भगवान शिव ने स्वयं प्रकट होकर ऋषि द्रोणाचार्य को पुत्र अश्वथामा का आशीर्वाद दिया था।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश टंग, चोट बनी वजह

राहुल और अखिलेश सिर्फ परिवार की राजनीति करते हैं, हमारी प्राथमिकता राष्ट्र : भूपेंद्र सिंह चौधरी

मुसलमान अब अवसरवाद की राजनीति समझ चुका है, साजिद रशीदी ने सोनिया गांधी और अखिलेश पर साधा निशाना

विपक्ष सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करता है, चुनाव में मिलेगा मुंहतोड़ जवाब: शायना एनसी

कर्नाटक: भाजपा नेता के घर चाकू भेजने के मामले में पुलिस आयुक्त से मिले पार्टी नेता, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश को चुनाव करीब आते ही याद आए रामलला, बाबरी विवाद को फिर हवा दे रहीं सोनिया गांधी: पंकज चौधरी

'द गर्लफ्रेंड' के एक साल पूरे होने पर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- हर लड़की को अपनी आवाज मिले

मुझे सच में मजा आया, यहां की उछाल और गति ने मेरी बहुत मदद की: गुरनूर बरार

नितिन नवीन के बयान पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने, सपा बोली-अखिलेश की लोकप्रियता से सरकार परेशान







