Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसीलौन में नाली निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट में युवक का पैर टूटा

सीलौन में नाली निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट में युवक का पैर टूटा

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 10:50 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बमीठा थाना क्षेत्र की घटना: दबंगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी


छतरपुर,शिवम सोनी । जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीलौन में नाली विवाद को लेकर उपजा तनाव मारपीट में बदल गया। रविवार रात करीब 8 बजे हुए इस हमले में एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।



संतुलित निर्माण की बात पर भड़का विवाद पीड़ित तुलसीदास कुशवाहा ने बताया कि 22 फरवरी की रात गांव में नाली निर्माण को लेकर चर्चा चल रही थी। तुलसीदास का पक्ष था कि नाली का निर्माण दोनों तरफ से संतुलित तरीके से हो, लेकिन दूसरा पक्ष केवल एक ही ओर नाली बनाने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गई।



घर में घुसकर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कल्लू मिश्रा, मनीष मिश्रा, छोटू मिश्रा, सुमित मिश्रा और भागीरथ रैकवार सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने तुलसीदास और उनकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। हमले में तुलसीदास के पैर की हड्डी टूट गई। जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।



पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद घायल पति-पत्नी को उनके दो बच्चों के साथ जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने बमीठा थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)