बीना, बृजपाल सिंह राजपूत । थाना क्षेत्र के ग्राम सुम्मेर में जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि खेत की जमीन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद बुधवार को अचानक उग्र हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।


मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए है।