मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान-इजराइल तनाव के बीच इस सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई है। आमतौर पर ऐसे हालातों में सोना महंगा होता है, लेकिन इस बार बाजार ने उल्टा रुख दिखाया।


सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट

इस कारोबारी सप्ताह में सोना करीब 13,700 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, चांदी करीब 32,700 रुपये प्रति किलो गिरी; फीसदी के हिसाब से देखें तो: सोना लगभग 8.47%, चांदी करीब 12.40% सस्ती हुई। महीने की शुरुआत में 24 कैरेट सोना करीब 1,73,090 रुपये/10 ग्राम था, जो अब गिरकर लगभग 1,45,970 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं चांदी 3,15,000 रुपये/किलो से घटकर करीब 2,45,000 रुपये/किलो रह गई है।


गिरावट की प्रमुख वजहें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रखने के संकेत

डॉलर की मजबूती, जिससे सोने की मांग प्रभावित

निवेशकों का सोने से हटकर बॉन्ड और डॉलर में निवेश बढ़ाना

चीन द्वारा सोने की खरीद में कमी

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता


आगे क्या रहेगा ट्रेंड?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल स्थिति अस्थिर बनी हुई है। जब तक ब्याज दर, डॉलर और वैश्विक तनाव की स्थिति साफ नहीं होती, तब तक सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय बाजार के रुझान को समझकर ही निवेश करें।