नई दिल्ली। भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कनकशन की वजह से पहले वनडे से बाहर रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
कॉनवे की वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले कैच लेने का अभ्यास करते हुए तेज गेंदबाज मैट हेनरी के साथ टक्कर हो गई थी। टक्कर में दोनों खिलाड़ियों को चोट (कनकशन) आई थी, और दोनों ही पहले वनडे का हिस्सा नहीं थे, लेकिन हेनरी को कनकशन से छुटकारा मिल गया है, और वह शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध हैं। कॉनवे की चोट गंभीर है, और उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है।
डेवन कॉनवे की जगह न्यूजीलैंड टीम में निक केली को शामिल किया गया है। केली फिलहाल न्यूजीलैंड ए टीम में थे और भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम में चुने गए थे, लेकिन अब वे दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भी टीम में हैं। केली की जगह ए टीम में बल्लेबाज डेल फिलिप्स को शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड ए टीम में दो और बदलाव हुए हैं। तेज गेंदबाज साइमन कीन (हैमस्ट्रिंग), बेन लिस्टर (साइड) और फ्रेजर शेट (साइड) चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक रिलीज के मुताबिक, "कीन और शिएट को सीरीज के दौरान पहले ही चोटें लग गई थीं, और दोनों अगले तीन से चार सप्ताह में अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलने के लिए वापस आएंगे। लिस्टर ऑकलैंड के साथ ट्रेनिंग के दौरान दाहिने साइड में खिंचाव के लिए खेलने के लिए वापसी प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। गिब्सन और ब्रेट रैंडेल अब तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ए टीम के साथ रहेंगे, और डैनरू फर्न्स उनके साथ टीम में शामिल होंगे।"
पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।















