मध्य प्रदेशदमोहमगरोन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 बोर का कट्टा और 2 जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
मगरोन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 बोर का कट्टा और 2 जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

PeptechTime
18 फ़रवरी 2026, 09:29 am IST
PeptechTime18 फ़रवरी 2026, 09:29 am IST
Advertisement
मगरोन,राजेंद्र तिवारी। मगरोन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेही माता मंदिर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी बी.एल. पटेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने रामकृष्ण कुर्मी निवासी तिरगढ़ पटेरा एवं चरण सिंह चौहान निवासी देवरी रतन कुम्हरी को अभिरक्षा में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 12 बोर का कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आवश्यक कार्रवाई के तहत दोनों का बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके पश्चात उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
मगरोन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।
