बीजिंग। वियना में चीन के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने 6 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यूएन में चीन की वैध सीट की बहाली की 55वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की महानिदेशक मोनिका जुमा और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महा निदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी समेत अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सभी प्रमुख कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इसके अलावा, विभिन्न देशों के स्थाई प्रतिनिधियों व राजनयिकों और थिंक टैंक के विशेषज्ञों समेत करीब 200 मेहमानों ने भी इसमें भाग लिया।

वियना में यूएन कार्यालय और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि ली सोंग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अब सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की विचारधारा और चार वैश्विक पहल पेश कीं, जो यूएन चार्टर के मकसद और लक्ष्य से मेल खाती हैं।

ली सोंग ने सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन की भावना का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ वियना बहुपक्षीय मंच की विशेष श्रेष्ठता का लाभ उठाकर यूएन का समर्थन करेगा, यूएन का पुनरुत्थान करेगा और यूएन का विकास करेगा, ताकि और सुंदर दुनिया का समान निर्माण किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)