छोटा बांगड़दा में पोकलेन से युवक को कुचलने की कोशिश, वीडियो वायरल

Advertisement
इंदौर,रविकांत वर्मा। इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पोकलेन मशीन चालक ने मामूली विवाद के बाद मशीन को ही हथियार बनाकर एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मशीन चालक ने भारी हाइड्रोलिक बकेट को तेजी से घुमाते हुए नीचे खड़े युवक को निशाना बनाया। युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस मामले में अब तक एरोड्रम थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल वीडियो के आधार पर दोनों व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित चालक की तलाश की जा रही है और पहचान होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
