अमरपाटन,नरेंद्र। रामनवमी के उपलक्ष्य में अमरपाटन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गई शहर में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा , यह शोभायात्रा राजा मैरिज गार्डन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी ।



जहाँ जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया ,वही इस शोभायात्रा में हिन्दू मुस्लिम के एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिली , जहाँ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शोभा यात्रा का मुस्लिमों के द्वारा जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया , जिसको चारों ओर सराहना हो रही है


गौरतलब को लगातार चारों ओर धार्मिक कंट्रोवर्सी चल रही है ऐसे में देश भर के एक अलग संदेश देने के लिए नगर परिषद अमरपाटन के वार्ड १२ से पार्षद नाजिया शमीम सौदागर के नेतृत्व में समुदाय के लोगों द्वारा बुढ़ी माता मंदिर के पास रामनवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया इस दौरान यात्रा में शामिल सभी भाइयों पर पुष्प वर्षा की गई साथ ही यात्रा का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया है ।


वही इस नजारे की देख हर तरह सराहना हो रही है , पार्षद पति शमीम सौदागर ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम बे बीच भारत के जो भ्रम फैलाया जा रहा है इस भ्रम को खत्म करने के लिए इसका आयोजन किया गया है भारत देश के हमेशा से भाईचारा का देश रहा है उसी परंपरा को जीवित रखने के लिए हमारे द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया है।


वही इस शोभायात्रा में विरांगना महारानी लक्ष्मी बाई ,भारत माता , भगवान श्री राम , लक्ष्मण जी , सीता माता व हनुमान जी की वेशभूषा में बच्चे,बच्चियों व युवतिया सज कर झांकियों में नजर आई , वही इस शोभायात्रा में भगवान राम जी की झांकियों के साथ नगर के आम जन शामिल हुए थे।