Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालराहुल-खड़गे के पास कोई मुद्दा नहीं; राहुल गांधी के दौरे पर कृषि मंत्री का तंज

राहुल-खड़गे के पास कोई मुद्दा नहीं; राहुल गांधी के दौरे पर कृषि मंत्री का तंज

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 07:36 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी भोपाल दौरे और किसान सम्मेलन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल गांधी का स्वागत है, लेकिन वे किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।


एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान जब पत्रकार ने बताया कि राहुल गांधी कल भोपाल में किसान सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं, तो मंत्री कंसाना ने कहा, "आने दो, स्वागत है।"


पत्रकार ने आगे पूछा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से किसानों को नुकसान हो रहा है, इस पर कंसाना ने पलटवार किया, "कहाँ ट्रेड डील हुई है किसानों की?" उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई डील किसानों से संबंधित नहीं है।


मंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी जी पर और मल्लिकार्जुन खड़गे पर कोई मुद्दा तो है नहीं। इस प्रकार की गलत जानकारी देना, किसानों को भ्रामक जानकारी देना, यह उनकी आदत में बन गया है।"


यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस भारत-अमेरिका के बीच हालिया अंतरिम ट्रेड समझौते को किसान-विरोधी बताकर इसका विरोध कर रही है और भोपाल में 24 फरवरी को बड़े किसान सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस का दावा है कि यह डील मक्का, सोयाबीन, कपास और फलों जैसे उत्पादों पर भारतीय किसानों के हितों को प्रभावित कर सकती है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)