Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरमंदसौर में नकली घी–शहद के कारखाने पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

मंदसौर में नकली घी–शहद के कारखाने पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
14 फ़रवरी 2026, 06:37 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर,ललित शंकर धाकड़ मध्यप्रदेश के मंदसौर में शहर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी और शहद के अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अभिनंदन क्षेत्र में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों के ठिकानों पर देर रात दबिश दी।


कार्रवाई के दौरान पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से करीब 25 से 30 किलो नकली घी और लगभग 2 किलो नकली शहद बरामद किया। इसके साथ ही नकली खाद्य सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोग यहां रहने की आड़ में शहर में लंबे समय से नकली घी और शहद का कारोबार कर रहे थे।


पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, वाहन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध सामग्री भी मिली है, जिसे लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने कुछ दिन पूर्व नकली घी की एक अन्य फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की थी। नकली खाद्य सामग्री तैयार कर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)