आरक्षक पर पैसे मांगने व मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

PeptechTime
4 फ़रवरी 2026, 10:09 am IST
PeptechTime4 फ़रवरी 2026, 10:09 am IST
Advertisement
छतरपुर,संदीप यादव। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लुगासी निवासी पवन यादव ने अपने समस्त ग्रामीणों के साथ आज पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से उन्होंने नौगांव उपजेल में पदस्थ एक आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पवन यादव का आरोप है कि उपजेल में पदस्थ आरक्षक द्वारा उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर आरक्षक ने उनके साथ मारपीट भी की। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने आवेदन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी आरक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले को संज्ञान में लेकर जांच का आश्वासन दिया गया है।
