Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरझूठे केस में फंसाने का आरोप, पीडि़तों ने एसपी से लगाई गुहार

झूठे केस में फंसाने का आरोप, पीडि़तों ने एसपी से लगाई गुहार

Post Media
News Logo
PeptechTime
2 फ़रवरी 2026, 10:26 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(शिवम सोनी)। झूठे आपराधिक मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए ग्राम कोटा थाना राजनगर क्षेत्र के एक ही परिवार के कई लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदकों ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराए जाने की मांग की है।


शिकायत में बताया गया कि दिनांक 29 दिसंबर 2025 को ग्राम कोटा में संतोप पटेल के साथ हुई घटना में उन्हें पुरानी रंजिश के चलते झूठा फंसाया गया है। आवेदकों का आरोप है कि वास्तविक घटना गोलू पटेल एवं मेघनंद पाल द्वारा की गई, जबकि उनके खिलाफ जानबूझकर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई। इससे भय के कारण वे गांव नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।


आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि घटना के समय कुछ आरोपी जेल में थे या न्यायालय में जमानत कार्यवाही में उपस्थित थे, इसके बावजूद उन्हें घटना स्थल पर दर्शाया गया। आरोप है कि पुलिस ने घटना स्थल का सही निरीक्षण नहीं किया और न ही मृतक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व डीवीआर जब्त किए, जबकि उनमें पूरी सच्चाई कैद है। पीडि़त परिवार ने एसपी से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)