मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। जिले की सीतामऊ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 16 क्विंटल डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में रखे प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर रखे गए 87 कट्टे मिले, जिनमें कुल 16 क्विंटल डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से ट्रक और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पंजाब का निवासी और दूसरा मंदसौर जिले के शामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और खेप के स्रोत व गंतव्य की जांच कर रही है।
प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 16 क्विंटल डोडा चूरा, ट्रक सहित लाखों का माल जब्त
00:00/01:36

Saurabh Shukla
21 सितंबर 2026, 05:45 am IST
Saurabh Shukla21 सितंबर 2026, 05:45 am IST
Latest News

चीन का ऑडिट कानून के कार्यान्वयन के लिए नियमावली जारी

तमिलनाडु में कानून व्यवस्था पर बोले नारायणन तिरुपति- टीवीके सरकार में हालात बिगड़े

'आज मेरा सपना सच हो गया, हनुमान जी हमारे साथ हैं,' कबड्डी में गोल्ड जीतने पर कप्तान सुनील कुमार खुश

वांग यी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका की राजकीय यात्रा पर चर्चा की

पितृपक्ष में मोक्षदायी नासिक और पंढरपुर, गोदावरी और चंद्रभागा तट पर पितरों को मिलती है शांति

'मेरे पोते ने लठ गाड़ दिया, वापसी पर जोरदार स्वागत करेंगे,' पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, अयान लोहचब के गांव में मना जश्न

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'शनचो-13' ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने लहराया परचम, पवन सहरावत बोले- ‘खाली पेट गोल्ड जीता है’

चीन ने शरणार्थी समस्या के समाधान के लिए एकजुटता और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया




