जबलपुर, अनुराग शुक्ला। नगर के मौलाना वार्ड स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने प्राचीन शिव-पार्वती एवं हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद रविवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में 501 मातृशक्तियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोषों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महोत्सव के तहत 17 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान शिव-पार्वती, मां दुर्गा, श्रीगणेश, कार्तिकेय, नंदी महाराज एवं हनुमान जी की नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। आयोजन समिति एवं विधायक सुशील इंदु तिवारी ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
150 वर्ष पुराने शिव-पार्वती एवं हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 501 मातृशक्तियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा
00:00/01:32

Saurabh Shukla
17 जून 2026, 10:45 am IST
Saurabh Shukla17 जून 2026, 10:45 am IST
Latest News

एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा: संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर

एशियन गेम्स: ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कोच रवींद्र ने कहा, 'थाईलैंड में कबड्डी लोकप्रिय हो रही है'

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर राष्ट्रीय नियंत्रण का समर्थन किया

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

यश चोपड़ा : रोमांटिक फिल्मों के 'बादशाह', कई कलाकारों को बनाया सुपरस्टार

भारत के खिलाफ उनके घर में खेलना हमेशा एक चुनौती होती है: शाई होप

चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए नई उम्मीद तय करें

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं




