खजुराहो,तुलसीदास सोनी। स्थानीय पिंच ऑफ साल्ट रेस्टोरेंट में यशोबर्मन टैक्सी चालक यूनियन, खजुराहो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


इस दौरान सुबोध पटेरिया (मिंटू पटेरिया) को संरक्षक एवं अश्वनी शुक्ला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं गंगादीन कोरी (राजू कोरी) को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री के रूप में राजू गौतम, अनिल तिवारी, भैया सोनाकिया एवं अजय साहू को नियुक्त किया गया। मुकेश पटेल को कोषाध्यक्ष तथा राहुल खरे एवं लाखन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया।


कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लखन भैया, नासिर भाई, हनीफ चाचा, राकेश तिवारी, अंकित दुबे एवं मजीद खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पिंच ऑफ साल्ट की ओर से मनोज अवस्थी एवं अभिनव द्वारा किया गया।


बैठक में खजुराहो क्षेत्र में प्राइवेट सफेद प्लेट वाहनों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे कमर्शियल संचालन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसके निराकरण के लिए रणनीति बनाने पर सहमति बनी।


इस अवसर पर नवनिर्मित अध्यक्ष एवं संरक्षक का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में टैक्सी चालक उपस्थित रहे और यूनियन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।