छतरपुर, रोहित पाठक। ब्रजभूमि मथुरा से आए ब्रज सेवा फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रतिनिधिमंडल ने बागेश्वर सरकार से मुलाकात कर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बागेश्वर सरकार ने सभी सदस्यों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए सेवा और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। ब्रज सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि बागेश्वर धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और बागेश्वर सरकार के मार्गदर्शन से उन्हें समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा और प्रेरणा मिली है। उन्होंने भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने राष्ट्र की उन्नति, समाज की खुशहाली और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

