छतरपुर, रोहित पाठक। मध्यप्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल गुरुवार को सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी भगवान के दरबार में शीश नवाकर दर्शन-पूजन किया। इस विशेष अवसर पर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) ने मंत्री लखन पटेल को पंचमुखी हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर अपनी मंगलमयी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
मुलाकात के दौरान बागेश्वर सरकार और राज्य मंत्री लखन पटेल के बीच आत्मीय संवाद हुआ। इस मौके पर बागेश्वर सरकार ने मई माह में की गई अपनी अत्यंत कठिन एकांत साधना के रहस्यों और अनुभवों को भी मंत्री जी के साथ साझा किया। बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद राज्य मंत्री ने कहा कि धाम आकर उन्हें असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई है।

