टीकमगढ़/खरगापुर, मोहसिन अहमद। खरगापुर क्षेत्र में कथित गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। खरगापुर के समीप जतारा रोड स्थित पिपरा मडोरी के जंगल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरे एक ट्रक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरा मडोरी के जंगल में एक ट्रक में गायों को लादे जाने की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रोक लिया और तत्काल खरगापुर पुलिस को मामले की जानकारी दी।


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गायों से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन में गोवंश कहां से लाया गया था तथा उसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


बताया जा रहा है कि ट्रक से बरामद गायों को सुरक्षित स्थान अथवा गौशाला भेजने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।