हरपालपुर । शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सीएमओ शैलेन्द्र चौहान के निर्देशन मै भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।


रैली का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। तिरंगा रैली नेहरू गेट से प्रारंभ होकर हरिहर गेट, ग़ल्ला मंडी होते हुए सर्किट हाउस मे समापन हुई। रैली के मार्ग में वंदे मातरम् के जयघोष और देशभक्ति के नारों से हरपालपुर गूंज उठा। रैली के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।