टीकमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 5 पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर स्थानांतरित किया गया है।

  • निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर: जतारा थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बड़ागांव बनाया गया है।
  • कार्यवाहक निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता: पुलिस लाइन टीकमगढ़ से पदस्थ कर जतारा थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
  • उपनिरीक्षक जयेंद्र गोयल: बड़ागांव थाना प्रभारी से हटाकर थाना प्रभारी बुड़ेरा पदस्थ किया गया है।
  • उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह घोष: बुड़ेरा थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना कोतवाली भेजा गया है।
  • उपनिरीक्षक चंदन शाक्य: थाना बल्देवगढ़ से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी चंदेरा की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश-


PoliceOrder