कोलंबो, 01 दिसंबर (हि.स.)। श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा से बड़ी तबाही हुई है। 10 लाख अधिक लोग प्रभावित हुए है। आधिकारिक तौर पर अब तक 334 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। देश हाल के वर्षों में अपनी सबसे बुरी कुदरती आफतों में से एक से जूझ रहा है। खराब मौसम के कारण पूरा द्वीप बाढ़ से घिर गया है। भूस्खलन ने आवागमन के साधनों को लील लिया है।
सीलोन टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 30 नवंबर की शाम छह बजे आपदा प्रबंधन केंद्र ने जानकारी दी कि दित्वा से अब तक 309,607 परिवारों के 1,118,929 लोग प्रभावित हुए हैं। देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है, जबकि 370 लोग अभी भी लापता हैं। दित्वा ने कैंडी जिले में सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। अकेले इस जिले में 88 लोगों की जान गई है और 150 लोग लापता हैं। बादुला में 71 मौतें और 53 लोग लापता, नुवारा एलिया में 68 मौतें और 64 लापता और कुरुनेगला में 37 मौतें और 35 लापता बताए गए हैं। करीब 55,747 परिवारों के 196,790 लोग देश भर के 1,494 सुरक्षित केंद्रों में आश्रय लिए हुए हैं। बडुल्ला, गम्पाहा और कोलंबो में सबसे अधिक लोग बेघर हुए हैं।
पुट्टलम जिले में बचाव कार्य में लगा श्रीलंका एयर फ़ोर्स का बेल 212 हेलीकॉप्टर लुनुविला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। कुरुनेगला के मालिसिरिपुरा डिवीजन में हुए भूस्खलन के मलबे में 200 लोगों के दबे होने की आशंका है। कुरुनेगला में सेना ने 164 लोगों को बचाया है। कोलंबो से रेस्क्यू टीम को वेलम्पिटिया और कोहिलावट्टा भेजा गया है। यहां बाढ़ में 20 लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवागमन के सारे संसधान जमींदोज हो चुके हैं। अधिकांश जलाशयों में क्षमता से अधिक पानी भर गया है। इसलिए उनके गेट खोल दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों में सेना को स्थिति संभालने को भेजा गया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आगाह किया है कि चक्रवात दित्वा अब तट से लगभग 210 किलोमीटर दूर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इससे आज शाम तक गाले, मटारा, मोनेरागला और नुवारा एलिया समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने और आंधी-तूफान आने की उम्मीद है।
Reels
Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

आरईसीपीडीसीएल भर्ती : सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित 32 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें योग्यता और सैलरी

बीईएल में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती, 18 नवंबर तक करें आवेदन

डब्ल्यूपीजीटी 2026: जैस्मिन शेखर ने जीता सीजन का दूसरा खिताब, वाणी और रिद्धिमा को पछाड़ा

एनआईटीटीटीआर भर्ती: तकनीकी अधिकारी सहित 12 पदों पर 16 नवंबर तक आवेदन का मौका, जानें योग्यता और सैलरी

भारत और सोमालिया ने विदेश मंत्रालयों के बीच परामर्श को लेकर समझौता किया, सहयोग बढ़ाने पर जोर

सीसीआई लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर बनने का शानदार मौका, 16 नवंबर तक करें आवेदन

पाकिस्तान के खिलाफ जीतना बड़ी उपलब्धि, आर्यवीर के योगदान की तारीफ होनी चाहिए: कोच राजू शर्मा

पंजाब: तरन तारन में बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना की

बेल्जियम के नौसेना प्रमुख भारत दौरे पर, समुद्री सहयोग बढ़ाने पर हुई अहम बातचीत





