मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया, जब शिवसेना की ओर से पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को चुनाव लड़ने का खुला प्रस्ताव दिया गया। शिवसेना के एक नेता ने वीडियो जारी कर डॉ. मिश्रा को पार्टी के मशाल चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने का न्योता दिया है।
वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में सभी की निगाहें अब उनके अगले कदम और संभावित राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं। फिलहाल, इस वीडियो और प्रस्ताव ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।




